Home / Odisha / हाथी के हमले में वृद्ध की मौत

हाथी के हमले में वृद्ध की मौत

बारिपदा. मयूरभंज जिले के मोरडा ब्लॉक के कालियानला गाँव में हाथी के हमले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राम देउरी (50) के रूप में हुई है. कालियानाला के मूल निवासी कल शाम साइकिल से घर लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में हाथी ने हमला बोल दिया, जिससे वह राम अपनी साइकिल से गिर गया. इसके बाद हाथी ने उसे अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय वन रेंज के वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …