नयागढ़. परी हत्या मामले में सबूत ढूंढ़ने के लिए जिस तालाब का जिक्र किया जा रहा है, उसे सुखाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है. एसआईटी के निर्देश के अनुसार यह प्रक्रिया की जा रही है. जदुपुर गांव स्थित इस तालाब के पास कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग तथा और ओड्राफ टीम की सहायता से तालाब से जल निष्कासन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है.
सरोज सेठी तीन दिनों की रिमांड पर
एसआईटी ने आरोपित सरोज सेठी को चार दिवसीय रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें उसे तीन दिन की रिमांड पर देने की अनुमति दी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
