Home / Odisha / परी के पिता ने एसआईटी की जांच पर उठाया सवालिया निशान

परी के पिता ने एसआईटी की जांच पर उठाया सवालिया निशान

  •  कहा- सरोज को बनाया जा रहा है बलि का बकरा

  •  जांच में कहीं नहीं कान्हु का नाम

भुवनेश्वर. एसआईटी प्रमुख अरुण बोथरा द्वारा एक पत्रकार सम्मेलन में सरोज को इस मामले का मुख्य आरोपी बताए जाने के बाद परी के पिता अशोक साहू ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने बोथरा के दावे को गलत बताते हुए कहा कि सरोज वैसा लड़का नहीं है. उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वह पहले से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना के दिन उनकी बेटी और अन्य दो बच्चों के साथ खेल रही थी. इन दोनों बच्चों ने कहा है कि उनकी बेटी को कान्हु लेकर गया है, लेकिन इस मामले में सरोज को फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की अंगों की तस्करी की गई है. उन्होंने कहा कि एसआईटी जो बातें कर रही है, वह सब मनगढ़ंत कहानियां हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …