Home / Odisha / ढेंकानाल में लापता बच्चे की हत्या के बाद शव कुएं में फेंका

ढेंकानाल में लापता बच्चे की हत्या के बाद शव कुएं में फेंका

ढेंकानाल. जिले के निहालप्रसाद थाना क्षेत्र खानकीरा गांव में एक पड़ोसी के घर के कुएं से एक 3 वर्षीय लड़के का शव मिला है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़का कल शाम से लापता था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बरामद किया. पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. बताया जाता है कि इस बच्चे की हत्या की गयी है. आशंका जतायी है कि परिवार के झगड़े के कारण छोटे लड़के की गला दबाकर हत्या की गयी है. मीडिया से बात करते हुए ढेंकानाल के एडिशनल एसपी विनय कुमार कामिल ने कहा कि भारती साहू नाम की पड़ोसी महिला ने पारिवारिक झगड़े के कारण इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है. उसने हत्या करने की बात कबूल भी कर ली है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच अभी भी सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है. हत्या के पीछे के सटीक कारण पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक हमें पुराने पारिवारिक विवाद का कारण पता चला है. हमने गिरफ्तारी की है और मौत का रहस्य अब सुलझ गया है. एडिशनल एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक के पेट में पानी नहीं था. उसकी पहले हत्या की गयी थी और शव कुएं में फेंक दिया गया था. हमारी जांच को आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण था और हम सफल रहे. अब तक हमारी जांच से उसे एकमात्र आरोपी होने का पता चलता है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …