Home / Odisha / विशेष राज्य का मान्यता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी बीजद – नवीन पटनायक

विशेष राज्य का मान्यता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी बीजद – नवीन पटनायक

भुवनेश्वर. चुनाव के समय भाजपा व कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी, लेकिन चुनाव के बाद दोनों पार्टियां इसे भूल रही हैं, लेकिन बीजू जनता दल इसकी लड़ाई जारी रखेगी. ओडिशा के प्रति केंद्र की सौतेला व्यवहार के विषय बीजू जनता दल उठाएगी. शुक्रवार को युवा छात्र बीजू जनता दल के कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए बीजद के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमारी ओडिशा की जो धरोहर है, उसकी सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं की इच्छा नहीं है. राज्य कांग्रेस हमेशा दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलता रहा है. भाजपा शासित राज्य में अब उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर काम कर रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …