Home / Odisha / कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 7 गिरफ्तार

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 7 गिरफ्तार

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 602 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 27,25,675/- रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.

कटक में मास्क न पहनने पर 98 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 98 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 432 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 529 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

 

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …