Home / Odisha / केंदुझर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सवार की मौत

केंदुझर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सवार की मौत

भुवनेश्वर. केन्दुझर जिले के हरिचंदनपुर थाना क्षेत्र के आलू घाटी के निकट एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की व्यक्ति की मौत हो गई है. यह घटना शुक्रवार देर रात हुई. मृतक की पहचान अजय कुमार पात्र के रुप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारीपाल गांव के अजय कुमार पात्र किसी काम से बीती रात को अपने गांव से हरिचंदनपुर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने बाइक चलाने के दौरान नियंत्रण खो दिया. इस कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. शनिवार की सुबह आज स्थानीय लोगों ने दुर्घटना को देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने हरिचंदनपुर पुलिस थाने में खबर दी. पुलिस घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आनंदपुर चिकित्सालय में भेजने के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …