भुवनेश्वर– इकसवीं शताब्दी में ओडिशा को भारत के पहले नंबर का राज्य तथा विश्व के अग्रणी इलाका बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। पुरुषार्थ रखने वाले प्रवासी ओडिया ओडिशा के समाज का अग्रदूत बनें। नई दिल्ली में प्रवासी ओडिया दिवस 2019 में शामिल हो कर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समय के बदलने के साथ सभी की भूमिका व जिम्मेदारी भी बदली है। ओडिशा के विभिन्न जिलों से लोग दिल्ली में आकर रह रहे हैं व अपने-अपने क्षेत्र में उन्होंने लोहा मनवाया है। ओडिशा के लोग अपने इस कार्य को जारी रखें तथा ओडिशा का नाम ऊपर करें। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों की मूल पूंजी उनका चरित्र व बौद्धिक क्षमता है। ओडिशा के लोगों के चरित्र में परिश्रम, इमानदारी व संवेदनशीलता है। आज के भौतिकतावादी दुनिया में इसकी काफी महत्ता है। उन्होंने कहा जो समाज जितना प्रगतिशील, संवेदनशील है वह समाज उतना बड़ा हो सकता है। ओडिशा को आगे लेने के लिए सभी को आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2019/11/pradhan-1.jpg)