Home / Odisha / बारिपदा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से दुर्व्यहार पर डीजीपी से मिले डाक्टर, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

बारिपदा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से दुर्व्यहार पर डीजीपी से मिले डाक्टर, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

सुधाकर कुमार शाही, कटक

बारिपदा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर बैकुंठ नाथ महापात्र से किये गये दुर्व्यवहार पर चिंता जताते हुए चिकित्सकों की एक टीम ने डीजीपी से मुलाकात की और आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की. साथ ही कटक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों के इस टीम ने डीजीपी को एक ज्ञापन भी सौंपा तथा ऐसे दुर्व्यवहार के प्रति चिंता जाहिर की. जानकारी के अनुसार, मामला एक थैलिसीमिया मरीज की मौत का है. आरोप है कि समुचित इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हुई, जिसके कारण उनके परिजनों ने मेडिकल अधीक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया. इधर, डीजीपी ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. डीजीपी को ज्ञापन सौंपने वाली टीम में डा विश्वजीत साहू, डा निर्मल चंद महापात्र, डा तन्मय मोहंती, डा आशुतोष महापात्र व अन्य शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …