Home / Odisha / कटक में 94 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध हुआ स्वस्थ

कटक में 94 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध हुआ स्वस्थ

सुधाकर कुमार शाही, कटक

जिले में एक 94 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध स्वस्थ हो चुका है. इस वृद्ध को 23 अक्टूबर को जगतपुर के सद्गुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, सामान्य कमजोरी और अन्य कोरोना से संबंधित बीमारियों की चपेट में आने के कारण इनको सद्गुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 11 दिनों तक इलाज चलने के बाद ब्रजकिशोर सिंह ने कोरोना को मात दिया और उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक आयी. आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. स्थानीय नेता, विधायक और कटक के नगर निगम आयुक्त ने सिंह के स्वस्थ रहने की कामना की तथा इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई के लिए उनकी इच्छाशक्ति की प्रशंसा की. 94 वर्षीय व्यक्ति यहां के महानदी विहार इलाके का निवासी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …