Home / Odisha / विमसार के आइसोलेशन वार्ड में दो कोरोना संक्रमितों की मौत

विमसार के आइसोलेशन वार्ड में दो कोरोना संक्रमितों की मौत

  •  पुन: 111 संक्रमितों की पहचान

संबलपुर. वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के आइसोलेशन वार्ड में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृत संक्रमितों में एक सुंदरगढ़ का 70 वर्षीय वृद्ध एवं बौध की एक 69 वर्षीय महिला शामिल है. बुधवार को संबलपुर जिले में पुन: 111 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी के साथ अब संबलपुर जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार हो गया है. जिला प्रशासन से मिले आंकड़े के अनुसार, बुधवार तक संबलपुर जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार 174 पर पहुंच गया है. बुधवार को पाए गए सभी संक्रमितों को बेहतर इलाज के लिए संबलपुर कोविद सेंटर में स्थानांतरित किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …