संबलपुर. धमा के नूआगांव स्थित धोलीजोर नाले में डूबकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका का नाम विनोदिनी भोई बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह विनोदिनी नहाने के उद्देश्य से नाले में उतरी थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गई. आसपास उपस्थित लोगों ने उसे तलाशने का भरसक प्रयास किया और अंतत: दमकल विभाग एवं पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटों अथक प्रयास के बाद विनोदिनी की लाश पानी से बाहर निकाला. धमा पुलिस ने विनोदिनी की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सड़क हादसे में अज्ञात वृद्ध की मौत
संबलपुर. बीती रात संबलपुर रोड स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई. मामले की खबर पाकर टाउन पुलिस की टीम मौकाए वारदात पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. खबर लिखे जानेतक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
