-
कोरोना मामले हुए 1,20,221
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 3543 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 1,20,221 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 90331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 29299 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 3543 नये मामलों में से 2161 संगरोध से हैं, जबकि 1382 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 878 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 68, बालेश्वर जिले से 153, बरगढ़ जिले से 274, भद्रक जिले से 50, बलांगीर जिले से 37, बौध जिले से 67 तथा कटक जिले से 295 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से चार, ढेंकानाल जिले से 69, गजपति जिले से 29, गंजाम जिले से 102, जगतसिंहपुर जिले से 85, जाजपुर जिले से 206, झारसुगुड़ा जिले से 87, कलाहांडी जिले से 37, कंधमाल जिले से 38, केन्द्रापड़ा जिले से 48, केन्दुझर जिले से 44 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 90, मालकानगिरि जिले से 25, मयूरभंज जिले से 326, नवरंगपुर जिले से 33, नय़ागढ़ जिले से 34 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 98, पुरी जिले से 61, रायगड़ा जिले से 67, संबलपुर जिले से 83, सोनपुर से 99 तथा सुंदरगढ़ जिले से 56 नये मामले सामने आये हैं.
गत 24 घंटों में राज्य में 50,663 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 50,663 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 6898, आंटिजेन 43,640 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 125 है. अब तक राज्य में 20,480,08 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
