Home / Odisha / ओडिशा में और सात लोगों की कोरोना से मौत

ओडिशा में और सात लोगों की कोरोना से मौत

  •  कुल मौतों की संख्या 538 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 538 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में खुर्दा जिले के दो और कटक, बलांगीर, गंजाम मालकानगिरि व सुंदरगढ़ जिले से 1-1 की मौत हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के 70 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. बलांगीर जिले के एक 78 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की भी मौत होने की खबर है. वह डाइबिटिज-उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से पीड़ित था. कटक जिले में एक 61 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज से पीड़ित था. गंजाम जिले में एक 76 साल की पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह भी डाइबिटिज से पीड़ित था. खुर्दा जिले के 59 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मालकानगिरि जिले के 13 साल के बच्चे की कोरोना से मौत हो गई है. सुंदरगढ़ जिले में एक 68 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …