भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 57,877 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 5994, आंटिजेन 51,707 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 176 है. अब तक राज्य में 17,89,433 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
आज खुर्दा जिले में 616 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17762 हो गई है. इसी तरह गंजाम जिले में 216 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17862 हो गई है. स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 851, बालेश्वर जिले में 3700 , बरगढ़ जिले में 2149, भद्रक जिले में 2632 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 1828, बौध जिले में 609 , कटक जिले में 8282 , देवगढ़ जिले में 207, ढेंकानाल जिले में 1627, गजपति जिले में 2848 व जगतसिंहपुर जिले में 1851 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 3793, झारसुगुड़ा जिले में 1261, कलाहांडी जिले में 1333, कंधमाल जिले में 2203, केन्द्रापड़ा जिले में 1754, केन्दुझर जिले में 1919 तथा खुर्दा जिले में 15,462 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 3486, मालकानगिरि जिले में 2373 , मयूरभंज जिले में 3442 , नवरंगपुर जिले में 1085, कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 2986, नुआपड़ा जिले में 430, पुरी जिले में 3500, रायगड़ा जिले में 4823, संबलपुर जिले में 2823, सोनपुर जिले में 698 तथा सुंदरगढ़ जिले में 4419 मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
