-
कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 1,03,536 हुई
-
73233 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
-
सक्रिय मामलों की संख्या है 29,758
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 2602 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 1,03,536 हो गई है. राज्य में वर्तमान में 73233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 29,758 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 2602 नये मामलों में से 1561 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 1041 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं.
सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 616 नये मामले सामने आये हैं. गंजाम जिले में 190 मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 14 , बालेश्वर जिले से 103, बरगढ़ जिले से 82, भद्रक जिले से 47, बलांगीर जिले से 42, बौध जिले से नौ तथा कटक जिले से 236 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से तीन, ढेंकानाल जिले से 67, गजपति जिले से सात, जगतसिंहपुर जिले से 82, जाजपुर जिले से 103, झारसुगुड़ा जिले से 85, कलाहांडी जिले से 63, कंधमाल जिले से 17, केन्द्रापड़ा जिले से 128, केन्दुझर जिले से 86 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 127, मालकानगिरि जिले से 80, मयूरभंज जिले से 72, नवरंगपुर जिले से 18, नय़ागढ़ जिले से 91 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 16 , पुरी जिले से 46, रायगड़ा जिले से 54, संबलपुर जिले से 78, सोनपुर से 21 तथा सुंदरगढ़ जिले से 19 नये मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
