-
16 मोबाइल फोन, सात ताश बंडल, तीन मोटरसाइकिलें एवं दो लाख आठ हजार पांच सौ रुपये जब्त

बड़बिल. क्षेत्र में शराबियों, जुआरियों और मनचले युवकों पर अंकुश लगाने और शान्ति कायम करने के लिए चंपुआ पुलिस द्वारा जारी कार्यवाही के दौरान 16 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के बाद रविवार रात साढ़े आठ बजे चंपुआ थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान के नेतृत्व में एसआई स्वरूप रंजन नायक, प्रशांत कुमार सेठी, एएसआई गौतम दास, पद्मावती मोदी प्रमुख चंपुआ थाना अन्तर्गत जयंतनापुर जंगल में अवस्थित एक पुराने क्रशर परिसर में जुआ खेल रहे लोगों पर धावा बोला. पुलिस द्वारा चारों तरफ से घिरे होने के कारण कुल 16 जुआरियों दबोचे गये. पुलिस ने घटनास्थल से 16 मोबाइल फोन, ताश के सात बंडल, तीन मोटरसाइकिलें और दो लाख आठ हजार पांच सौ रुपये नकद जब्त किए. चंपुआ थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान ने बताया कि उक्त 16 जुआरियों में नौ चंपुआ, छह जोड़ा और एक बड़बिल का निवासी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
