भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 58338 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इसमें से आरटीपीसीआर 7813, आंटिजेन 50449 तथा ट्रूनाट परीक्षणों की संख्या 76 है. अब तक राज्य में 14,21,958 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज गंजाम जिले में आज 212 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16,740 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 669, बालेश्वर जिले में 3077, बरगढ़ जिले में 1390, भद्रक जिले में 2222 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 1444, बौध जिले में 539 , कटक जिले में 6158 , देवगढ़ जिले में 159, ढेंकानाल जिले में 1229 , गजपति जिले में 2714 व जगतसिंहपुर जिले में 1485 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 3132, झारसुगुड़ा जिले में 846, कलाहांडी जिले में 1132, कंधमाल जिले में 1956 , केन्द्रापड़ा जिले में 1309, केन्दुझर जिले में 1519 तथा खुर्दा जिले में 12791 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 2894, मालकानगिरि जिले में 1959 , मयूरभंज जिले में 2414, नवरंगपुर जिले में 854, कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 2390, नुआपड़ा जिले में 325, पुरी जिले में 2821, रायगड़ा जिले में 3420, संबलपुर जिले में 2163 सोनपुर जिले में 528 तथा सुंदरगढ़ जिले में 3933 मामले सामने आये हैं.
जिलावार कोरोना के सक्रिय मामले
अनुगूल में 242, बालेश्वर में 1,000, बरगढ़ में 589, भद्रक में 894, बलांगीर में 548, बौध में 306, कटक में 2,399, देवगढ़ में 22, ढेंकानाल में 320, गजपति में 395, गंजाम में 1,870, जगतसिंहपुर में 455, जाजपुर में 1,088, झारसुगुड़ा में 307, कलाहांडी में 400, कंधमाल में 541, केंद्रापड़ा में 511, केंदुझर में 307, खुर्दा में 5,527, कोरापुट में 1,124, मालकानगिरि में 684, मयूरभंज में 1,179, नवरंगपुर में 335, नयागढ़ में 937, नुआपड़ा में 29, पुरी में 1,169, रायगड़ा में 1,475, संबलपुर में 838, सोनपुर में 327, सुदंरगढ़ में 1,007.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
