Home / Odisha / सिविल सर्विस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को धर्मेन्द्र ने दी बधाई

सिविल सर्विस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को धर्मेन्द्र ने दी बधाई

भुवनेश्वर. 2019 के सिविल सर्विसेस की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बधाई दी है. वहीं दूसरी ओर टाप-10 में से ओडिशा के दो छात्र-छात्राओं के आने के कारण उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है. ओडिशा के अभिषेक सराफ आठवीं रैंक पर हैं, जबकि संजीता महापात्र दसवें रैंक में हैं. सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं से जमीनी स्तर पर विकास के साथ-साथ एक उन्नत व शक्तिशाली भारत बनाने में योगदान देने के लिए उन्होंने अपील की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …