भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 1484 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 37861 हो गई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 1484 नये मामलों में से 889 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 595 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 28 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गंजाम जिले में 288 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 14, बालेश्वर जिले से 37, बरगढ़ जिले से 10, भद्रक जिले से 40, बलांगीर जिले से 5, बौध जिले से दो तथा कटक जिले से 121 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह ढेंकानाल जिले से 51, गजपति जिले से 38, जगतसिंहपुर जिले से 20, जाजपुर जिले से 39, झारसुगुड़ा जिले से तीन, कलाहांडी जिले से 47, केन्द्रापड़ा जिले से 12, केन्दुझर जिले से 66 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. खुर्दा जिले से 201 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 49, मालकानगिरि जिले से 34, मयूरभंज जिले से 28, नवरंगपुर जिले से दो, नय़ागढ जिले से 22 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नयागढ़ जिले से 31, नुआपड़ा जिले से 3, पुरी जिले से 34, संबलपुर जिले से 82, सोनपुर जिले से एक तथा सुंदरगढ़ जिले से 64 संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
