-
राज्य़ के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 14002 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 570590 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
आज भी गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये. गंजाम जिले में आज 288 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11611 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 381, बालेश्वर जिले में 1128, बरगढ़ जिले में 473, भद्रक जिले में 716 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 599, बौध जिले में 153, कटक जिले में 2458, देवगढ़ जिले में 96, ढेंकानाल जिले में 420, गजपति जिले में 1700 व जगतसिंहपुर जिले में 784 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 1402, झारसुगुड़ा जिले में 333, कलाहांडी जिले में 306, कंधमाल जिले में 678, केन्द्रापड़ा जिले में 537, केन्दुझर जिले में 856 तथा खुर्दा जिले में 5115 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 975, मालकानगिरि जिले में 663, मयूरभंज जिले में 749, नवरंगपुर जिले में 308 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 717, नुआपड़ा जिले में 158, पुरी जिले में 919, रायगड़ा जिले में 1132, संबलपुर जिले में 663, सोनपुर जिले में 110 तथा सुंदरगढ़ जिले में 1621 मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
