भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 12733 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 446311 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. आज भी गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये. गंजाम जिले में आज 560 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8194 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है.
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तक अनुगूल जिले में 253, बालेश्वर जिले में 808, बरगढ़ जिले में 345, भद्रक जिले में 511 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 313, बौध जिले में 123, कटक जिले में 1614, देवगढ़ जिले में 70, ढेंकानाल जिले में 152, गजपति जिले में 909 व जगतसिंहपुर जिले में 620 संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह जाजपुर जिले में 1088, झारसुगुड़ा जिले में 273, कलाहांडी जिले में 111, कंधमाल जिले में 253, केन्द्रापड़ा जिले में 407, केन्दुझर जिले में 507 तथा खुर्दा जिले में 2850 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 444, मालकानगिरि जिले में 381, मयूरभंज जिले में 531, नवरंगपुर जिले में 183 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 458, नुआपड़ा जिले में 106, पुरी जिले में 586, रायगड़ा जिले में 487, संबलपुर जिले में 247, सोनपुर जिले में 79 तथा सुंदरगढ़ जिले में 1020 मामले सामने आये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
