-
पाजिटिव के कुल मामले 24013 हुए
भुवनेश्वर. ओडिशा में शनिवार को 1320 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 24013 हो गई है. इन 1320 नये मामलों में से 887 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 433 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 560 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 6, बालेश्वर जिले से 23, बरगढ़ जिले में 14, भद्रक जिले से 28, बलांगीर जिले से 9 तथा कटक जिले से 47 नये मामले सामने आये हैं. देवगढ़ जिले से 1, गजपति जिले से 90, जगतसिंहपुर जिले से 3, जाजपुर जिले से 23, झारसुगुड़ा जिले से 2, कलाहांडी जिले से 1 कंधमाल जिले से 39, केन्द्रापड़ा जिले से 1 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्दुझर जिले से 24, खुर्दा जिले से 174 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 30, नय़ागढ़ जिले से 38 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 4, पुरी जिले से 90, रायगड़ा जिले से 65, सोनपुर जिले से 1 तथा सुंदरगढ़ जिले से 47 संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
