भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरु अंगद देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सिख परंपरा को सेवा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और समभाव जैसी दिव्य मूल्यों से समृद्ध करने में गुरु अंगद देव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विशेष रूप से गुरुमुखी लिपि के प्रसार और लंगर परंपरा को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
प्रधान ने कहा कि गुरु अंगद देव जी के विचार और आदर्श समाज को सदैव सेवा, समर्पण और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
