Home / Odisha / प्रदूषण नियंत्रण को और प्रभावी बनाने पर जोर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रदूषण नियंत्रण को और प्रभावी बनाने पर जोर

  •     मुख्य सचिव अनु गर्ग की समीक्षा

  •     ओएसपीसीबी की योजनाओं का लिया जायजा

  •     वर्तमान प्रयासों और भविष्य की तैयारी पर चर्चा

  •    भविष्य की रणनीति पर दिए अहम सुझाव

भुवनेश्वर। ओडिशा की मुख्य सचिव एवं ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (ओएसपीसीबी) की अध्यक्ष अनु गर्ग ने भुवनेश्वर स्थित मुख्यालय में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और पहलों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बोर्ड के सदस्यों के साथ राज्य में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आने वाले समय में प्रदूषण नियंत्रण को और मजबूत करने के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

अनु गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बोर्ड की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर क्रियान्वयन से ही ओडिशा में प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की जा सकती है।

उत्कृष्टता हासिल करने का लक्ष्य

मुख्य सचिव ने इस बात पर बल दिया कि ओएसपीसीबी को अपने कार्यों में उत्कृष्टता हासिल करनी होगी, ताकि राज्य में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को नई दिशा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय और नवाचार के साथ काम करने का आह्वान किया, जिससे ओडिशा को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …