भुवनेश्वर. आज भी गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये. गंजाम जिले में आज 286 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4621 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 155, बालेश्वर जिले में 615, बरगढ़ जिले में 205, भद्रक जिले में 297 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 270, बौद्ध जिले में 62, कटक जिले में 1076, देवगढ़ जिले में 66, ढेंकानाल जिले में 106, गजपति जिले में 643 व जगतसिंहपुर जिले में 453 संक्रमित पाये गये हैं.
इसी तरह जाजपुर जिले में 919, झारसुगुड़ा जिले में 183, कलाहांडी जिले में 83, कंधमाल जिले में 199, केन्द्रापड़ा जिले में 318, केन्दुझर जिले में 345 तथा खुर्दा जिले में 1530 मामले सामने आ चुके हैं. कोरापुट जिले में 190, मालकानगिरि जिले में 208, मयूरभंज जिले में 397, नवरंगपुर जिले में 129 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 286 नुआपड़ा जिले में 91, पुरी जिले में 376, रायगड़ा जिले में 176, संबलपुर जिले में 125, सोनपुर जिले में 44 तथा सुंदरगढ़ जिले में 740 मामले सामने आये हैं.
गत 24 घंटों में राज्य में 6589 नमूनों की परीक्षण
भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 6589 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 353824 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
