-
कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 14898 हुई
भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना के 618 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 14898 हो गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 618 नये मामलों में से 411 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 207 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 22 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 286 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह अनुगूल जिले से 14, बालेश्वर जिले से 61, भद्रक जिले 1, बलांगीर जिले से 2, बौद्ध जिले से 2, कटक जिले से 16 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह ढेंकानाल जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 26, जाजपुर जिले से 5, झारसुगुड़ा जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 9 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. केन्दुझर जिले से 5, खुर्दा जिले से 107 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 1, मालकानगिरि जिले से 12, मयूरभंज जिले से 21, नय़ागढ़ जिले से 15, पुरी जिले से 5 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह रायगड़ा जिले से 1, संबलपुर जिले से 10 तथा सुंदरगढ़ जिले से 15 संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
