Home / Odisha / तीन वर्षों में 1.67 लाख प्रवासी श्रमिकों के लिए 2,608 लाइसेंस जारी : मंत्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तीन वर्षों में 1.67 लाख प्रवासी श्रमिकों के लिए 2,608 लाइसेंस जारी : मंत्री

  •     2026 में अब तक 5,062 श्रमिकों के लिए 106 लाइसेंस जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 1.67 लाख प्रवासी श्रमिकों के लिए 2,608 लाइसेंस जारी किए हैं। यह जानकारी श्रम एवं कर्मचारी राज्य बीमा मंत्री गणेश राम सिंहखुंटिया ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में दी।

मंत्री ने यह जानकारी लांजीगढ़ के विधायक प्रदीप कुमार दिसारी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। मंत्री के अनुसार, वर्ष 2024 में 70,142 प्रवासी श्रमिकों के लिए 1,037 लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 2025 में 92,176 श्रमिकों के लिए 1,465 लाइसेंस दिए गए। वहीं 2026 में अब तक 5,062 श्रमिकों के लिए 106 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स विशेष रूप से संकट की स्थिति में पलायन करने वाले श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर काम करेगी।

इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री तथा कृषि एवं किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा मंत्री कनक वर्धन सिंह देव कर रहे हैं। टास्क फोर्स का उद्देश्य संकटजन्य पलायन को रोकना और संबंधित विभागों को प्रभावी प्रशासनिक उपायों की सिफारिश करना है, ताकि प्रवासी श्रमिकों को बेहतर सहयोग और सुरक्षा मिल सके।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …