Home / Odisha / देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : संजय लाठ
sanjay lath

देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : संजय लाठ

  • कहा-लोगों को पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

  • किसी भी पेट्रोल पंपों पर नहीं हो रही है पैनिक भीड़

भुवनेश्वर। मध्य-पूर्व में ईरान से जुड़ी युद्ध की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी पैनिक में भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी पैनिक या असामान्य भीड़ की स्थिति नहीं है। यह जानकारी संजय लाठ, महासचिव, अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों या आशंकाओं के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि देश में कई महीनों के लिए ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

संजय लाठ ने बताया कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों का भंडारण सुव्यवस्थित व्यवस्था के तहत किया जाता है। देश में फिनिश्ड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के साथ-साथ क्रूड ऑयल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद रहता है, जो कई महीनों की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का आयात लगातार जारी है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि रूस सहित कई देशों से नियमित रूप से कच्चे तेल की आपूर्ति हो रही है, जिससे देश में ईंधन की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ तेल टैंकर, जो फंसे थे, उनके भी आज से आने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में आपूर्ति और मजबूत होने की उम्मीद है।

संजय लाठ ने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और सुरक्षित है, इसलिए आम लोगों को किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …