Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर

  •     कई जिलों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार सुबह बुलेटिन जारी कर बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके प्रभाव से ओडिशा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा सिस्टम

आईएमडी के अनुसार, 23 फरवरी सुबह 5:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम एवं उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव का क्षेत्र में बदल गया।

इससे जुड़ी चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय रही। मौसम विभाग के अनुसार, यह तंत्र अगले 24 घंटे में और कमजोर हो जाएगा।

इन जिलों में तेज आंधी-तूफान की आशंका

जिन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है, वे हैं, मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कलाहांडी, मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक।

अन्य जिलों में हल्की बारिश संभव

सुंदरगढ़, रायगड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, पुरी और जाजपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है।

सतर्क रहने की सलाह

आईएमडी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विशेष रूप से बिजली गिरने की आशंका वाले और तेज हवाओं से प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न रहने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …