भुवनेश्वर। ओडिशा में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक उम्मीदवार उतारेगी। यह जानकारी कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कडाम ने चुनाव तिथि घोषित होने के बाद दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी अपने ही दल के भीतर से उम्मीदवार चुनेगी और सभी मिलकर उसे जिताने का प्रयास करेंगे। कडाम ने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष की बीजद प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
उन्होंने बताया कि बीजद का समर्थन लेने में कोई कठिनाई नहीं है तथा आवश्यकता पड़ने पर सर्वसम्मत उम्मीदवार के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
