Home / Odisha / आमने-सामने टकराईं तीन मोटरसाइकिलें, तीन की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आमने-सामने टकराईं तीन मोटरसाइकिलें, तीन की मौत

  •     सोनपुर जिले के बीरमहाराजपुर-मुर्शुंधी मार्ग पर दर्दनाक हादसा

  •     एक युवक जीवन के लिए संघर्षरत

सोनपुर। सोनपुर जिले में हिलुंग चौक के पास बीरमहाराजपुर-मुर्शुंधी मार्ग पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी।

सूत्रों के अनुसार, बड़ामाल गांव के अगस्ती भोई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हिलुंग गांव के भगवान सेठी ने राउरकेला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बंकिया गांव के चंदन भोई ने बुर्ला स्थित चिकित्सालय में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

इस हादसे में बंकिया गांव के शिव जगदला गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

टक्कर इतनी भीषण कि सड़क पर बिखर गए वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर अचानक और अत्यंत भीषण थी। मोटरसाइकिलें और सवार सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और असावधानी के खतरों को उजागर कर दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …