Home / Odisha / एस मल्लेशम भारतीय मज़दूर संघ के नए अध्यक्ष
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एस मल्लेशम भारतीय मज़दूर संघ के नए अध्यक्ष

  •   छत्तीसगढ़ से सुरेंद्र कुमार पांडेय को महासचिव बनाया गया

  •   2026-2029 कार्यकाल के लिए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

भुवनेश्वर। तेलंगाना से एस मल्लेशम को भारतीय मजदूर संघ का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से सुरेंद्र कुमार पांडेय को महासचिव बनाया गया है।

नवगठित राष्ट्रीय समिति में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में दिल्ली से अनीश मिश्र को वित्त सचिव, बी सुरेंद्रन को संगठन सचिव, गणेश मिश्र को संयुक्त संगठन सचिव तथा पलजीत परमार को कार्यालय सचिव चुना गया है।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा के पुरी में भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) के आयोजित तीन दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन के दौरान 2026-2029 कार्यकाल के लिए अपने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया है।

उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए नेताओं में पंजाब से सुखविंदर सिंह डिक्की, विदर्भ से नीता चौबे, उत्तर प्रदेश से अशोक शुक्ला, केरल से उन्नीकृष्णन उन्निनाथन, राजस्थान से राजेंद्र शर्मा, दिल्ली से पवन कुमार तथा गुजरात से जिग्नेश मजूमदार शामिल हैं।

सचिव पद पर चुने गए पदाधिकारियों में मध्य प्रदेश से रामनाथ गणेशे और अरविंद मिश्र, ओडिशा से अंजलि पटेल, छत्तीसगढ़ से राधेश्याम जायसवाल, हरियाणा से अशोक कुमार, महाराष्ट्र से अनिल दुमने तथा बिहार से संजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।

अधिवेशन के दौरान कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से महिला कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो संगठन की समावेशी नेतृत्व नीति को दर्शाती है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …