Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर–कटक–पुरी–पारादीप आर्थिक क्षेत्र के लिए आर्थिक योजना का किया शुभारंभ
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर–कटक–पुरी–पारादीप आर्थिक क्षेत्र के लिए आर्थिक योजना का किया शुभारंभ

  • वर्ष 2047 तक 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भुवनेश्वर,  मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को भुवनेश्वरकटकपुरीपारादीप आर्थिक क्षेत्र के लिए तैयार व्यापक आर्थिक योजना का शुभारंभ किया। नीति आयोग द्वारा तैयार इस योजना के तहत 80 से अधिक परियोजनाएं तथा 30 से अधिक नीतिगत पहलें लागू की जाएंगी।

लोकसेवा भवन स्थित सम्मेलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आर्थिक क्षेत्र राज्य की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख केंद्र बनेगा और भारत की विकास यात्रा में एक नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र की आर्थिक क्षमता 22.4 अरब डॉलर हैजिसे वर्ष 2047 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवनेश्वर प्रौद्योगिकीकटक व्यापारपुरी सांस्कृतिक विरासत और पारादीप बंदरगाह आधारित विकास का केंद्र बनेगा। आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ इन क्षेत्रों को जोड़ते हुए धातु आधारित उद्योगजैव प्रौद्योगिकीवस्त्ररसायनपर्यटनशिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में परियोजनाएं लागू की जाएंगी। इस पूरे क्षेत्र को विकास और समृद्धि की प्रयोगशाला के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नगर आर्थिक क्षेत्रों की योजना में इस क्षेत्र को भी शामिल किया गया है और इसके विकास के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में यह क्षेत्र ओडिशा की कुल अर्थव्यवस्था में उन्नीस प्रतिशत का योगदान देता है।

कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य श्री राजीव गौबा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकसित ओडिशा के निर्माण की एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।

गृह एवं नगर विकास मंत्री डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र ने कहा कि यह योजना ओडिशा के भविष्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मुख्य शासन सचिव श्रीमती अनु गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत कियाजबकि धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव श्रीमती उषा पाढ़ी ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …