Home / Odisha / भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बाद ‘ब्लू इकोनॉमी’ का प्रमुख केंद्र बनेगा ओडिशा: मुख्यमंत्री  माझी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बाद ‘ब्लू इकोनॉमी’ का प्रमुख केंद्र बनेगा ओडिशा: मुख्यमंत्री  माझी

भुवनेश्वर: भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद ओडिशा के ब्लू इकोनॉमी’ का एक प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है। इस समझौते के तहत भारतीय समुद्री खाद्य उत्पादों पर शुल्क में कमी की गई हैजिससे अमेरिकी बाजार में ओडिशा के झींगामछली और अन्य समुद्री उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी।

सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट  में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यापार समझौता ओडिशा की समुद्री खाद्य अर्थव्यवस्था को नई पहचान देगा और राज्य को ब्लू इकोनॉमी’ के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका भारतीय समुद्री उत्पादों के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है और शुल्क में कटौती से ओडिशा के समुद्री खाद्य निर्यातकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य के तटीय क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलने की संभावना हैजहां मछुआरों और किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया  पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि शुल्क में कमी के चलते अमेरिकी बाजार में ओडिशा के झींगामछली और समुद्री खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ेगी। इससे तटीय क्षेत्रों के मछुआरों और किसानों की आय में वृद्धि होगी और ओडिशा ब्लू इकोनॉमी’ का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …