Home / Odisha / दुबई में ओडिशा का युवक लापता, सुरक्षित वापसी के लिए बैजयंत पंडा ने किया हस्तक्षेप
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दुबई में ओडिशा का युवक लापता, सुरक्षित वापसी के लिए बैजयंत पंडा ने किया हस्तक्षेप

भुवनेश्वर, दुबई में लापता ओडिशा के युवक अनंत कुमार साहू का पता लगा कर    उन्हें भारत वापस लाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रापड़ा सांसद बैजयंत पंडा ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने इस संबंध में दुबई में तैनात भारतीय राजदूत से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रापड़ा जिले के आली थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटिपुर गांव निवासी मानस कुमार साहू के पुत्र अनंत कुमार साहू लंबे समय से दुबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार के सदस्यों की अनंत से अंतिम बार 21 जनवरी को बातचीत हुई थी। इसके बाद 22 जनवरी से उनका मोबाइल फोन बंद है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
अनंत के सहकर्मियों के अनुसार, 21 जनवरी की देर रात वह अपना सारा सामान लेकर वहां से चले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।
परिस्थितियों से विवश होकर परिवार के सदस्यों ने आली विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी कृष्ण चंद्र पांडा के माध्यम से सांसद बैजयंत पांडा से मदद की गुहार लगाई। अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए बैजयंत पंडा ने भारतीय राजदूत को मामले की जानकारी दी और अनंत कुमार साहू की सुरक्षित खोज एवं उन्हें शीघ्र भारत वापस लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …