Home / Odisha / श्रीश्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ जया एकादशी महोत्सव संपन्न

श्रीश्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ जया एकादशी महोत्सव संपन्न

भुवनेश्वर। स्थानीय झारपाड़ा स्थित श्रीश्याम मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में जया एकादशी का पावन आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और बाबा खाटू नरेश के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

जया एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर में विधिवत भजन-पूजन के साथ-साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय भजन गायकों ने सुमधुर और भावपूर्ण भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते नजर आए।

मंदिर के पुजारी नंदू पंडित एवं सत्यम मिश्रा सहित अन्य आचार्यों ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से बाबा श्याम के दर्शन कराए। दर्शन के दौरान भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

इस आयोजन के मुख्य यजमान सुनीता-शिवकुमार अग्रवाल तथा श्वेता-विवेक केजरीवाल रहे। इस पावन अवसर पर श्री पुरी धाम से भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद का सेवन सभी श्रद्धालुओं ने किया।

मंदिर समिति की ओर से पूरे आयोजन को बेहद सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। भजन, दर्शन और प्रसाद वितरण के साथ यह धार्मिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …