Home / Odisha / पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का संगठनात्मक जोर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का संगठनात्मक जोर

  •    ग्रासरूट मजबूत करने को राज्यस्तरीय बैठक आयोजित

  •    बूथ से गांव तक विस्तार का लक्ष्य

भुवनेश्वर। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता बैठक में नेताओं को पंचायत स्तर पर पार्टी का प्रभाव उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने की। इसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, संगठन महामंत्री मानस कुमार मोहंती, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शामिल हुए।

योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का निर्देश

पार्टी सूत्रों के अनुसार नेताओं से कहा गया कि वे मतदाताओं से सीधा संवाद करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पंचायत स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

नए सदस्यों को जोड़ने पर खास फोकस

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व से प्रेरित होकर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बूथ से जिला तक संगठन की समीक्षा

प्रदेश महामंत्री बिरंचि नारायण त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि बैठक में बूथ स्तर की संरचना से लेकर जिला, मंडल और विभिन्न मोर्चा समितियों के गठन तक सभी संगठनात्मक पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का रोडमैप भी तय किया गया।

गांव स्तर पर गरीब कल्याण योजना को प्राथमिकता

बैठक में गांवों में गरीबों के कल्याण और उत्थान से जुड़ी वीबी ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। पार्टी ने साफ किया कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है और इसी सोच के तहत आगामी पंचायत चुनावों के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई गई है।

पार्टी नेतृत्व का संदेश स्पष्ट है- पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तभी विकास और जनकल्याण की राजनीति को नई ताकत मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …