Home / Odisha / दुर्लभ गोपालजी मूर्तियों की वापसी और माघमेला में शामिल होंगे मुख्यमंत्री माझी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दुर्लभ गोपालजी मूर्तियों की वापसी और माघमेला में शामिल होंगे मुख्यमंत्री माझी

  •  एक फरवरी को सोनपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

सोनपुर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 1 फरवरी को सोनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण गोपालजी मंदिर की 12 दुर्लभ मूर्तियों की वापसी और पावन माघमेला के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मूर्तियों के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री 1 फरवरी को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रामेश्वर स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे गोपालजी मंदिर जाकर उन मूर्तियों के दर्शन करेंगे, जिन्हें 42 वर्ष पूर्व मंदिर से चुरा लिया गया था। इन मूर्तियों की वापसी को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

42 साल बाद लौटीं गोपालजी की दुर्लभ मूर्तियां

बताया गया कि वर्ष 1993 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इन मूर्तियों को दिल्ली से जब्त किया था। बाद में इन्हें भुवनेश्वर में सुरक्षित रखा गया। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से अब इन 12 दुर्लभ मूर्तियों को पुनः गोपालजी मंदिर में प्रतिष्ठित किया जा रहा है।

25 जनवरी से मंदिर में शुद्धिकरण एवं धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। 1 फरवरी को भगवान गोपालजी की भव्य वैदिक विधि से पुनः प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

माघमेला में भाग लेकर भिमा भोई को देंगे श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री माझी इसके बाद खलियापाली जाकर पावन माघमेला के अवसर पर भीम भोई समाधि पीठ में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका कार्यक्रम पादुका मंदिर और भीम भोई की समाधि के दर्शन का भी है।

विशाल मंदिर घंटी का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दो क्विंटल 12 किलोग्राम वजनी विशाल मंदिर घंटी का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसे श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों की ओर से एक विशेष भेंट के रूप में स्थापित किया गया है।

प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिलाधीश नृपाराज साहू और समाधि पीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष ने खलियापाली पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक केके हरिप्रसाद, डीएसपी बैकुंठनाथ बिहारी सेठ, एसडीपीओ रेनुका सुना सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष छत्रधारी अग्रवाल, सचिव जनमेजय स्वाइन, माघमेला समिति अध्यक्ष पूर्णचंद्र बागर्ती और स्थानीय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

सोनपुर के लिए ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण

गोपालजी की दुर्लभ मूर्तियों की वापसी और माघमेला का आयोजन सोनपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक आस्था को एक नई पहचान देने वाला साबित होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …