-
मोहन माझी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अचानक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पवार के परिवार, सहयोगियों और महाराष्ट्र के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के हवाई जहाज दुर्घटना में असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। पवार एक गतिशील राजनेता और समर्पित लोकसेवक थे। इस गहन शोक की घड़ी में मैं उनके शोक संतप्त परिवार, सहयोगियों और महाराष्ट्र के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
