-
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पेश करेंगे 2026-27 का आम बजट
-
दो चरणों में होंगे सत्र
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र राज्य की आर्थिक दिशा और विकास योजनाओं के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा, जिससे विभिन्न नीतियों, योजनाओं और बजटीय प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा संभव हो सकेगी।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, जिनके पास वित्त विभाग का दायित्व भी है, वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। बजट में राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक निवेश की रूपरेखा सामने आने की उम्मीद है। सरकार का जोर सतत विकास और आर्थिक मजबूती पर रहने की संभावना है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर करीब 30 कार्यदिवस निर्धारित किए जाने की तैयारी है। इस दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधायी कार्य और विभिन्न मुद्दों पर गहन बहस होगी। बजट सत्र में सरकार अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगी, वहीं विपक्ष को भी जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर मिलेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
