Home / Odisha / उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का ओडिशा दौरा 23 जनवरी को
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का ओडिशा दौरा 23 जनवरी को

  •     नेताजी जयंती समारोह में होंगे शामिल

भुवनेश्वर। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 23 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसे देशभर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कटक के ओडिया बाजार स्थित नेताजी जन्मस्थल संग्रहालय में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसी अवसर पर वे संग्रहालय के समीप नवनिर्मित जिला संस्कृति भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति विशेष भारतीय वायुसेना विमान से नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से कटक के लिए रवाना होंगे और लगभग 9.35 बजे नेताजी जन्मस्थल संग्रहालय पहुंचेंगे।

उपराष्ट्रपति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, विचारों और देश की स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए आयोजित विभिन्न स्मृति कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को रेखांकित किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …