Home / Odisha / ओबीसी वर्ग के समग्र विकास को मिलेगी गति: प्रद्युम्न नायक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओबीसी वर्ग के समग्र विकास को मिलेगी गति: प्रद्युम्न नायक

  •     बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ओबीसी मोर्चा की भूमिका सरकार गठन में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इस मोर्चा ने अनेक सांसदों और विधायकों को तैयार किया है। बावजूद इसके, जनसंख्या के अनुपात में आज भी ओबीसी वर्ग सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों से वंचित रहा है। ओबीसी वर्ग के समग्र विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। यह बात बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रद्युम्न कुमार नायक ने कही।

बीजेपी के राज्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान नायक को ओबीसी मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ओबीसी मोर्चा की मांगों को विधानसभा और दिल्ली तक पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।

नायक ने कहा कि ओडिशा के कोने-कोने में उपेक्षित स्थिति में रह रहे पिछड़े वर्ग के लोगों से संपर्क स्थापित कर उनके विकास के लिए काम करना ओबीसी मोर्चा की प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूत करना और सभी को एकजुट करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जाएगा।

ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरथ विश्वाल ने कहा कि बीजेपी द्वारा ओबीसी मोर्चा के गठन के बाद से संगठन ने राज्य के विभिन्न ओबीसी समुदायों के नेताओं से संवाद कर सामाजिक न्याय के लिए कई आंदोलन और कार्यक्रम किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने ओबीसी वर्ग की उपेक्षा की, उन्हें नगर निकाय और पंचायत चुनावों से वंचित रखा गया तथा शिक्षा और रोजगार में आरक्षण नहीं दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …