Home / Odisha / महाराष्ट्र की जनता का हृदय से अभिनंदन – धर्मेन्द्र प्रधान

महाराष्ट्र की जनता का हृदय से अभिनंदन – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों के बाद महाराष्ट्र की जनता का हृदय से अभिनंदन किया है ।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह जनादेश राज्य की जनता का स्थिर नेतृत्व, सुशासन और विकास की राजनीति में अटूट विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
प्रधान ने कहा कि भाजपा–शिवसेना गठबंधन को मिला व्यापक जनसमर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने इसे महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए कहा कि यह परिणाम महायुति सरकार के संकल्प और दिशा को और अधिक मजबूत करेंगे।
श्री प्रधान ने जीत के बाद  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन के जमीनी स्तर पर लगातार कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र विकास की तेज़ गति के साथ आगे बढ़ता रहेगा और यह जनादेश राज्य को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …