Home / Odisha / कलाहांडी कोर्ट में सलमान खान और ऋतिक रोशन के खिलाफ मामला दर्ज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कलाहांडी कोर्ट में सलमान खान और ऋतिक रोशन के खिलाफ मामला दर्ज

  •     एक विज्ञापन को लेकर भ्रामक प्रचार का आरोप

  •     विज्ञापन से प्रभावित हुआ बच्चा, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

कलाहांडी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऋतिक रोशन के खिलाफ ओडिशा के कलाहांडी जिले की खौटी अदालत में एक मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोल्ड ड्रींग्स के एक विज्ञापन से जुड़ा है, जिसमें पेप्सिको और विज्ञापन मानक परिषद भी पक्षकार बनाए गए हैं। आरोप है कि उक्त विज्ञापन बच्चों को गुमराह करता है और उनमें अवास्तविक अपेक्षाएं पैदा करता है।

बताया गया है कि खरियार निवासी दीपक दुबे ने अदालत में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके पुत्र ने सलमान खान और ऋतिक रोशन अभिनीत एक कोल्ड ड्रींग्स का विज्ञापन देखने के बाद वह कोल्ड ड्रींग्स खरीदने की जिद की। बच्चे का मानना था कि इस कोल्ड ड्रींग्स को पीने से उसकी ताकत बढ़ेगी और वह दौड़ प्रतियोगिता में निश्चित रूप से जीत हासिल करेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि विज्ञापन में किए गए दावे वास्तविकता से परे हैं।

बच्चों को गुमराह करने और अवास्तविक उम्मीदें जगाने का आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस प्रकार के विज्ञापन बच्चों के कोमल मन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। प्रसिद्ध अभिनेताओं के माध्यम से किए गए ऐसे प्रचार बच्चों को भ्रमित करते हैं और उन्हें झूठे विश्वास में डालते हैं, जो मानसिक और सामाजिक रूप से हानिकारक हो सकता है।

अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू

मामले की पहली सुनवाई 22 दिसंबर को हो चुकी है, जबकि दूसरी सुनवाई 19 जनवरी को निर्धारित की गई है। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलों को संज्ञान में लेते हुए आगे की सुनवाई की तारीख तय की है।

एक रुपये का मुआवजा, प्रतीकात्मक विरोध

दिलचस्प बात यह है कि शिकायतकर्ता दीपक दुबे ने मुआवजे के रूप में केवल एक रुपये की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराना और समाज में जागरूकता फैलाना है।

कानूनी पक्षकारों की उपस्थिति

मामले में विभिन्न पक्षों की ओर से अधिवक्ता पेश हुए हैं। विज्ञापन मानक परिषद की ओर से अधिवक्ता अमित जैन ने पैरवी की, सलमान खान की ओर से अनीश पटनायक उपस्थित हुए, जबकि ऋतिक रोशन और पेप्सिको की ओर से कुणाल बेहरा एंड एसोसिएट्स ने पक्ष रखा।

यह मामला अब न केवल एक विज्ञापन विवाद बन गया है, बल्कि बच्चों को लक्षित भ्रामक प्रचार और सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …