Home / Odisha / निशी तिवारी ने किया ओडिशा सहित तीन राज्यों का नाम रोशन

निशी तिवारी ने किया ओडिशा सहित तीन राज्यों का नाम रोशन

  • पश्चिम बंगाल में जन्मी, ओडिशा में शिक्षित और यूपी से पारिवारिक जुड़ाव रखने वाली छात्रा ने राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक जीता

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी में सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से बीपीटी छात्रा को किया सम्मानित

भुवनेश्वर। ओडिशा स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 में राज्यस्तरीय स्वर्ण पदक जीतकर सेंच्यूरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की द्वितीय वर्ष की बीपीटी छात्रा निशी तिवारी ने ओडिशा समेत तीन राज्यों का नाम रौशन किया है।

पश्चिम बंगाल में जन्मी निशी की प्रारंभिक अभी तक की शिक्षा ओडिशा में हो रही है, जबकि उनके माता-पिता का जन्म स्थान उत्तर प्रदेश है। इस प्रकार उनकी यह उपलब्धि तीन राज्यों के लिए गौरव का विषय बन गई है।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल में स्वर्ण पदक

स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की द्वितीय वर्ष की बीपीटी छात्रा निशी तिवारी ने स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मुख्यमंत्री दक्ष्यता पुरस्कार (सीएम एस्पायर) से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने किया विजेताओं का सम्मान

ओडिशा स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योग, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वाईं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार द्वारा किया गया।

Nishi Tiwari, Centurion university

तीन छात्रों ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

इस प्रतियोगिता में सेंच्यूरियन विश्वविद्यालय के तीन छात्रों ने पदक जीतकर संस्थान को गौरवान्वित किया है।

  • स्वर्ण पदक: निशी तिवारी, द्वितीय वर्ष, बीपीटी
  • रजत पदक: फातिमा खान, द्वितीय वर्ष, बीएससी ऑप्टोमेट्री
  • कांस्य पदक: दिव्यलोक खुंटिया, द्वितीय वर्ष, बीपीटी

Nishi Tiwari, Centurion university

48 ट्रेड में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

इस वर्ष आयोजित ओडिशा स्किल्स प्रतियोगिता में राज्य के 10 संस्थानों से लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 48 अलग-अलग ट्रेड में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाना रहा।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी प्रतिभा

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित प्रतिभागी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। इसके बाद उन्हें चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में भारत और ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय निदेशक ने दी बधाइयां

सेंच्यूरियन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ एसके झा ने निशी तिवारी सहित सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रा की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय, संस्थान की पूरी टीम और परिवार के लिए भी गर्व का क्षण है।

शुभचिंतकों में खुशी की लहर

निशी तिवारी की इस ऐतिहासिक सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षक, सहपाठी और सभी शुभचिंतकों ने खुशी जताई। यह उपलब्धि कौशल आधारित शिक्षा की ताकत को दर्शाने के साथ-साथ तीन राज्यों के आपसी शैक्षणिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक बन गई है।

शंघाई, चीन में देश का झंडा लहराना लक्ष्य: निशी

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निशी तिवारी ने इसे सेंच्यूरियन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ एसके झा, विभागाध्यक्ष और विभाग के सभी फैकल्टी सदस्यों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से मिले निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहयोग के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। निशी ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली फाइनल अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में देश का तिरंगा लहराना है और इसके लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयारी करेंगी।

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …