भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में स्थित 4,000 से अधिक मंदिरों के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि की है। इसकी जानकारी कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शनिवार को विधानसभा में दी। झारसुगुड़ा से भाजपा विधायक टंकधर त्रिपाठी के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य के 18,000 से अधिक हिंदू मंदिरों का प्रबंधन ओडिशा हिंदू धार्मिक एण्डाउमेंट आयोग के अधीन आता है।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सहायता के लिए आवेदन करने वाले 4,145 मंदिरों को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, कार्यक्रमों और आवश्यक खर्चों हेतु कुल 26.50 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
