Home / Odisha / सुभद्रा योजना पोर्टल पर 13.08 करोड़ रुपये हुए खर्च : उपमुख्यमंत्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सुभद्रा योजना पोर्टल पर 13.08 करोड़ रुपये हुए खर्च : उपमुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना पोर्टल के विकास, रखरखाव और क्लाउड होस्टिंग पर 13.08 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाति परिडा ने शनिवार को विधानसभा में दी।

बीजद के पाटकुरा विधायक अरविंद महापात्र के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए परिडा ने बताया कि यह राशि पोर्टल के तकनीकी विकास, सुरक्षा, नियमित रखरखाव और क्लाउड सेवाओं पर खर्च की गई है।

सरकार द्वारा किए गए खर्च का विवरण इस प्रकार है। पोर्टल के रखरखाव, विकास और डेटा सुरक्षा पर 1,54,78,000 रुपये तथा सुभद्रा योजना पोर्टल की क्लाउड होस्टिंग पर 12,28,15,000 रुपये खर्च करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में आयुर्वेदिक होम्योपैथी पीजी छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ा

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा     पहले वर्ष में 55%, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *