Home / Odisha / ओडिशा सीएम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

ओडिशा सीएम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

  •     राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और ओडिशा की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नई शिक्षा नीति, शिक्षा सुधार और ओडिशा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र के सहयोग पर भरोसा जताया। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर दी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …