भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। रामभक्ति ‘बाबूजी’ के जीवन का प्राणतत्व था। श्रीराम मंदिर आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में गरीब, किसान, युवा और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उनके प्रयास अभूतपूर्व रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनभावनाओं से जोड़ा और संगठन को मज़बूत आधार प्रदान किया। रामभक्त श्रद्धेय ‘बाबूजी’ की स्मृतियां हम सभी को निरंतर राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करती रहेंगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
